Tuesday, March 22, 2011

आलोक जी के साथ मेरी पहली यात्रा
मैं सी एन इ वी से जुढ़ा ही था के एक दिन में अपने बड़े भाई ,पिता तुल्य आदरणीय पंकज शुक्ला जी से बात करते करते जब सी एन इ वी के रिसेप्सन पर आया तो वहां पर मेरी पंकज जी ने आलोक जी से मुलाकात कराई तब उन्होंने कहा इटावा के पास बसे नगला तोर का में भी रहने वाला हूँ और एक लम्बे समय से  उनका परिवार मध्य प्रदेश के भिण्ड में रह रहा है उसके कुछ समय बाद एक दिन उनका फोन आया नीरज में कल सुबह शताब्दी से इटावा आ रहा हूँ मुझे भिण्ड जाना है | मैने उन्हें सुबह ट्रेन से लिया और खुद अपने एक दोस्त की गाड़ी से उनको भीं ले गया ये मेरी पहली यात्रा थी में गाड़ी चला रहा था और मेरे बगल वाली सीट पर आलोक जी बैठ कर सिगरेट पीते हुए मुझे पत्रिकारिता के कुछ   गुण और दोस सिखाते हुए सफ़र कर रहे थे बात करते हुए जब उन्होंने मेरे  टी वी  चॅनल गोड फादर उमेश उपाध्याय जी का नाम लिया तो मैने उनसे कहा वे मेरे बड़े भाई हैं |
       उसके बाद मैं जब भी सी एन इ वी जाता तो उनसे जरुर मिलता मैने एक दिन सी एन इ वी में काम करना बंद कर दिया और फिर जब में उनसे मिलने वहां पहुंचा तो उन्होंने कहा मेरे केबिन में आ जाओ मैने कहा में अन्दर नहीं आऊंगा तो वे बाले आच्छ रुको में ही आता हूँ जब वे बाहर आये तो मैने कहा मुझे टी वी चॅनल में काम करना है उन्होंने कहा नीरज तुम वहां चले जाओ और बोलना मुझे आलोक तोमर ने भेजा है मेने कहा आप फोन कादो वे बोले जाकर उनसे बोलना में इटावा से आया हूँ और आलोक तोमर का छोटा भाई हूँ | इस पर मेने जब उनको बताया के उन्होंने मुझे काम दे दिया है तब आलोक जी ने कहा जब तक वे इस चॅनल में हैं तो तुम उनको ये समझ कर उनके साथ कम करना जैसे मेरे साथ हो | मै आज भी वहीँ काम कर रहा हूँ |
            नीरज महेरे नई दुनिया इटावा

Thursday, March 17, 2011

 देश की अजब शादी
 नीरज महेरे इटावा
 
अभी तक ना तो आपने ऐसा देखा होगा और ना ही आपने सुना होगा। अब जो कुछ आप पढ़ने जा रहे हैं, शायद इससे पहले कोई दूसरी ऐसी खबर हिंदुस्तान से ना आई हो। इसे मजाक कहा जाये, संस्कृति पर हमला या फिर सिरफिरापन... इस काम को कुछ भी कहा जा सकता है। वैसे तो रविवार की रात को सैकड़ों की तादात मे बारातें निकल रही थीं, लेकिन एक ऐसी बारात को लेकर कौतूहल बना हुआ था, और होता भी क्यों नहीं, जो खास लोगों की शादी थी। इंसानों की शादी तो होते हुये देखी गई, लेकिन कुत्ते-कुतिया की शादी को होते हुये पहली बार इटावा वासी देख कर अंचभें मेंपड़ गए थे।
जी हां, हम बात कर रहे हैं कुत्ते-कुतिया की शादी की, जो हुई है उत्तर प्रदेश के इटावा शहर में। वो भी पूरे धूमधाम से। पहली बार किसी कुतिया की शादी कराई गई। कहा यह जा रहा है कि कुतिया के मालिक अतर सिंह की 46 साल के करीब उम्र हो जाने के बाद अभी भी शादी नहीं हुई है, तो महंतों की सलाह पर इसी दोष को दूर करने के लिये कुत्ते-कुतिया की शादी कराई गई है। नगर में एक अनोखी शादी रविवार को हुई। इस शादी में जुटे बारातियों ने खूब मौज-मस्ती की। बैंड-बाजा बजा। दावत भी चली। आम शादियों से इस शादी में फर्क इतना था कि दूल्हा मुखिया (कुत्ता) और दुल्हन जूली (कुतिया) जानवर थे।
यह अनोखी शादी महेरा चुंगी के पास हुई। इसमें दूल्हा मुखिया की बारात लेकर बाबा रामनाथ निवासी पक्का तालाब पहुंचे। जबकि दुल्हन की ओर से बारातियों की आवाभगत महेरा चुंगी निवासी अतरसिंह ने की। क्योंकि जूली इन्हीं के यहां पली थी। शाम के समय बारात चढ़ी। दूल्हा बनाकर मुखिया को कार पर बैठाया। बैंड-बाजे की धुन पर बाराती ही नहीं घराती भी खूब थिरके। दुल्हन जूली के दरबाजे पर बारात के पहुंचने पर बाकायदा सभी रस्में अदा की गईं। रस्मों को पं. सच्चिदानंद दीक्षित ने अदा कराया।
किसी महंत ने अतर सिंह को ये बता दिया कि अगर वे कुत्ते-कुतिया की शादी करवा देते हैं तो अगले जन्म में हर हाल में उनकी शादी हो जायेगी। इस शादी में सबसे अहम बात यह है कि इटावा के लोग बराती बन कर इस शादी मे जमकर नाच गाकर मजा लिया। इस साल विवाह समारोह की धूम मची हुई है। ऐसे में कुत्ते भी अछूते नहीं रह गए हैं और जब शहर के पक्का तालाब स्थित जागेश्वर नाथ मंदिर पर एक कुत्ते का विवाह समारोह का आयोजन किया गया तो देखने वाले स्तब्ध थे। ऐसी शादी शायद किसी खुशनसीब वर व वधू की भी किस्मत में भी नहीं थी। कुत्ते के विवाह समारोह में बारातियों की संख्या ही पांच सैकड़ा से अधिक थी। समारोह में प्रत्येक रस्म का निर्वहन किया गया। यह रिश्ता सात जन्मों तक कायम रह सकेगा, यह तो नहीं कहा जा सकता, परंतु उत्साह में कहीं कोई कमी नहीं रही।
इस अद्भुत विवाह समारोह के सैकड़ों लोग चश्मदीद बने। बारातियों के साथ ही घरातियों के लिए भी इस समारोह के लिए यकीन कर पाना आसान नहीं हो पा रहा था। विवाह समारोह की क्षेत्रीय लोगों को जैसे ही जानकारी हो रही थी कि इस विवाह के चश्मदीद बनने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा था। कुत्ते कुतिया की शादी कराने वाले पंडित का कहना है कि शास्त्रों मे कुत्ते-कुतिया की शादी का जिक्र नहीं है लेकिन फिर लोगों की भावनाओं को ध्यान मे रख कर इस शादी को कराया जा रहा है, लेकिन पंडित के पास इस बात का कोई जबाब नहीं है कि जब शास्त्रों मे किसी कुत्ते की शादी का ज्रिक नही है तो फिर इस तरह का खिलवाड़ क्यों कराया जा रहा है।
अपनी कुतिया की शादी कराने वाले अतर सिंह का कहना है कि उन्हें विदेश में एक युवक ने एक कुतिया से शादी कर ली है कि खबर से प्रेरणा मिली है, इसीके चलते हमने कुत्ते-कुतिया की शादी कराने का मन बनाया है। इस अजीबो-गरीब शादी की भले ही चर्चा हो जाये, लेकिन शादी कराने वाले इस शादी का मकसद समझाने मे नाकाम रहे हैं। इसको लेकर ऐसा माना जा सकता है कि यह शादी कराने वालों की सनकपन की करतूत है।

Thursday, March 10, 2011

 मुलायम के गाँव सैफई में पहुंचा एच आई बी   उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एच आई वी  संक्रमण तेजी से फैल रहा है | प्रदेश में जहाँ १००० में से एक रोगी एच आई वी  संक्रमित का आंकड़ा है वहीँ इटावा जनपद में १०० में एक रोगी  एच आई वी  संक्रमित है | जिसमे सपा मुखिया मुलायम सिंह  का पैत्रिक गाँव सैफई भी सामिल है जिसमे १७ लोग इससे पीड़ित पाए गए  हैं | जनपद में ५२८ लोगों की एच आई वी  संक्रमित होने की पहचान हो चुकी है | प्रदेश में पांच जनपदों को ए श्रेणी मिली है जिसमे इटावा सामिल है | सबसे खास बात ये है कि जनपद में एच आई वी  संक्रमण के जो रोगी मिले हैं उसमे ३६ बच्चे १४ वर्ष से कम आयु के पाए गए हैं | 
       जनपद में ९ काउंसलिंग एंड प्रशिक्षण सेंटर बनाए गए हैं | जिन पर अब तक एक लाख १३ हजार ९६९ व्यक्तियों को परामर्स दिया गया व ६८ हजार ३८४ लोगों कि जाँच कि गयी जिनमे ५२८ लोग एच आई वी पोजिटिव पाए गए हैं | जिसमे ३१७ पुरुष व २११ महिलाएं शामिल हैं जो लोग एच आई वी पोजिटिव पाए गए हैं उनमे २८२ व्यक्ति इटावा जनपद के मूल निवासी हैं जिनमे १३२ इटावा नगर ४८ जसबंतनगर २७ बसरेहर १८ महेवा २४ भरथना १७ सैफई १५ चकरनगर एवं १ ताखा ब्लाक का निवासी है | जिन लोगों को एच आई वी संक्रमित पाया गया है उन्हें अगर आयु वर्ग में बांटा जाये तो ४०८ लोग २५ से ६० वर्ष के हैं | १५ से २४ वर्ष के ८४ लोग एवं १४ वर्ष से कम आयु के ३६ बच्चे भी एच आई वी संक्रमित पाए गए हैं |
        एच आई वी पीड़ित लोगो के संक्रमण का जो कारण सामने आया है उसमे सर्वाधिक असुरक्षित यौन संबंधों का होना प्रमुखता से सामने आया है | एच आई वी संक्रमित लोगो में ४३३ लोग विसमलिंगी , १० लोग समलेंगिक ,२९ लोग संक्रमित रक्त चढ़ाने से , २१ लोग संक्रमित सिरिंज के प्रयोग से व ३३ बच्चो को संक्रमित माता पिता से एवं ४ लोगों को अज्ञात कारणों से संक्रमित होना पाया गया है |
      इस चालू वर्ष में दो माह का जो आंकड़ा है वह और भी हैरान करने वाला है चालू वर्ष के दो माह में २४७५ लोगों की जाँच आई सी टी सी पर हुयी जिसमे २१ लोगों को एच आई बी पोजिटिव पाया गया है | जिला क्षय रोग एवं जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ उदयवीर सिंह ने कहा की एच आई वी स्वयं   में कोई बिमारी नहीं है बल्कि यह होने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता ख़त्म हो जाती है और कोई भी बिमारी होने पर वह लाइलाज बन जाती है |           

Wednesday, March 2, 2011

  जिलों के पत्रकार ईमानदार  :योगेश
शरदोत्सव  प्रदर्शनी में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए नई दुनियां के प्रदेश व्यूरो चीफ और मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन के प्रदेश महामंत्री योगेश मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी | उन्होंने कहा कि जिलों में काम करने वाले पत्रकार ईमानदार हैं | जबकि महानगर के पत्रकार तरह तरह के फाइदे लेते हैं |
     उन्होंने कहा कि पत्रकार हर रोज पिटता है | इसके बाबजूद वह राष्ट्र के लिए अहम् भूमिका निभाता है | पत्रकारों को स्वच्छंद लेखनी का प्रयोग करना चाहिए | कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है उन्होंने बताया बगैर मरे स्वर्ग नहीं मिलता है | मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों की पीड़ा को वह भली भांति समझते हैं | उन्होंने कहा कि पत्रकार को अपने हकों की लड़ाई के लिए अपनी बात दमदारी से लड़नी चाहिए | किसी क्षेत्र  में सफलता हासिल करने के लिए त्याग की आवश्यकता है | कठिनाइयों को पार करने पर ही सफलता कदम चूमती है | श्री मिश्रा ने पत्रिकारिता में कुनवा होने की बात को सिरे ख़ारिज करते हुए कहा कि पत्रिकारिता कुनवा नहीं हुआ करता है पत्रिकारिता तो मिशन  है | इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्वलित कर पत्रकार सम्मेलन का उद्घाटन  किया | 
  पत्रकार सम्मेलन के विशिष्ठ अतिथि तहलका दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार सोपान जोशी और देश के मूर्धन्य पत्रकार स्वर्गीय प्रभाष जोशी के पुत्र सोपान जोशी ने कहा की पत्रकारों को व्रिटिश शासन काल में यातनाये दी गयीं लेकिन उन्होंने हमेसा अपने मिशन को आगे बढाकर फ़तेह प्राप्त की | श्री जोशी ने कहा कि अगर हमें ईमानदार रहकर अपना अस्तित्व रखना है तो अपने पूर्वज पत्रकारों से प्रेरणा लेनी होगी | उन्होंने इलाहाबाद के दैनिक स्वराज अखबार सम्पादक शांति नारायण भटनागर और इसी अखबार ने ११ अन्य संपादकों द्वारा देश की आजादी की लड़ाई में काला पानी की सजा कटे जाने का जिक्र करते हुए कहा कि वे झुके नहीं और न ही पत्रिकारिता की मरियादा को टूटने दिया | लोक तंत्र सैनानीं पत्रकार क्रिसन मुरारी मिश्र पत्रिकारिता के अनछुए बिन्दुओं छूते हुए भविष्य में पत्रकारों के ऊपर आने वाले खतरों से आगाह कराया | वहीँ इटावा से आये वरिष्ठ पत्रकार गणेश ज्ञानार्थी ने जिला व तहसील  स्तर पर मान्यता देने की पुरजोर वकालत की | इटावा से आये नई दुनिया के पत्रकार नीरज महेरे का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम् भूमिका रही |