सपा मुखिया मुलायम सिंह ने डी एम् के नेता करुणानिधि के बचाव में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संप्रग के छोटे घटक के नेताओं को बदनाम करने के लिए हर प्रकार की कोशिश कर रही है केंद्र सरकार और उन्हें प्रताड़ित व अपमानित किया जा रहा है | उन्होंने कहा केंद्र को समर्थन पर जल्द विचार करेगी सपा यह बात मुलायम सिंह ने कारगिल में शहीद हुए मनीष यादव की मूर्ति का अनावरण करने मैनपुरी के गढ़िया घुटारा गाँव में एक सभा को संवोधित करते हुए कही |
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ रही महगाई के लिए केंद्र और प्रदेश सरकारें दोषी हैं उन्होंने कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलवाला है और जनता की महनत की कमाई को लूटने में जुटी है | उन्होंने कहा पुलिस दोषियों को छोड़ निर्दोषों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है | मुलायम ने प्रदेश के मुसलामानों की बात करते हुए कहा कि इस सरकार में दलित से भी बत्तर हालत में है मुसलमान |
मुलायम सिंह ने चीन के मुद्दे पर टिपण्णी करते हुए कहा चीन पूरे विश्व का सबसे बेईमान देश है उन्होंने कहा जब भारत और चीन की लड़ाई में जब भारत हरा था तो उस समय के रक्षा मंत्री कृष्णनमेनन को कांग्रेस ने हार का जिम्मेदार माना था और जब पकिस्तान से भारत जीता था तब जीत का सहरा देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को मिला था इससे साफ़ है कि केंद्र भारत रत्न जैसी चीजों में भी पक्ष पात करता है | उन्होंने कहा चीन भारत की जमीन पर धीमे -धीमे कब्जा कर रहा है और भारत पर कभी भी हमला कर सकता है चीन | चीन ने मुद्दे पर प्रधानमंत्री क्यों जबाब नहीं देते |
नीरज महेरे इटावा
