Saturday, May 14, 2011


नीरज महेरे  / मैनपुरी  
---------------------------------------
 सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के गड मैनपुरी  में आज कांग्रेस ने चुनावी विगुल फूंका
-----------------------------------------------------------------------------------------------------------
मैनपुरी के क्र्श्चन फील्ड आज एक  चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गीराजा ने मुलायम सिंह पर निशाना साधते हुए कहा  कि मुलायम सिंह कभी भी भाजपा के खिलाफ नहीं बोलते हैं   क्योकि वे एक दरवाजा खुला रखते हैं उन्होंने कहा माया और मुलायम ने जनता को लड़ाने का काम किया |  उन्होंने कहा जब से संघ के नेता बम्ब बनाने के मामले में जेल गए हैं तब से देश में बम्ब की घटनों पर रोक लग गयी है | इस जनसभा को दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ -साथ प्रमोद तिवारी ने भी संबोधित किया |
    प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रीता जोशी ने   प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती पर निशाना साधते हुए कहा इनके राज में कोई भी फरियादी आये उसे केवल बहन जी लाठियां ही देती हैं उन्होंने इन लाठियों का कारण बताते हुए कहा क्योकि बहन जी ने बहुत कीमती पत्थर लगवाकर पार्क बनवाए हैं और वे यह नहीं चाहती के इनमे बदबू वाले लोग बैठें क्योकि उन्हें बदबू से एलर्जी है |
    मैनपुरी में पहली वार आये हरियाणा के मुख्यमंत्री हुड्डा ने मायावती को आड़े हाथों लेते हुए कहा के किसानों की जमीं हर प्रदेश में अधिग्रण की जाती है पर वहां की सरकारें किसानों को बाजिव कीमत देती है मायावती की तरह १०००० हजार की जमीं ३०० में नहीं खरीदती है | वहीँ दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने हरियाणा के मुख्यमंत्री की तारीफों के एक तरफ पुल बंधे तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की जनता से परिवर्तन की मांग की | उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की हालत ठीक नहीं है प्रदेश की जनता केवल कांग्रेस की ओरदेख रही है |
     कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा मुलायम ओर मायावती केवल जातिवाद की राजनीती कर रहे हैं ओर जनता अब ये जान चुकी है | उन्होंने कहा मुलायम ने भाई भतीजा बाद को बढ़ावा दिया है तो मायावती ने भ्रष्टाचार को | उन्होंने कहा उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन में इससे भ्रष्ट सरकार नहीं देखी है | उन्होंने कहा मुलायम की साईकिल भी अब पंचर हो चुकी है राजबब्बर , बेनी बाबू , के जाने के बाद इनके पास अब कुछ नहीं बचा है ओर अब इनकी साईकिल चलने वाली नहीं है |

No comments:

Post a Comment