Saturday, May 21, 2011

नीरज महेरे / नई दुनिया / इटावा 
----------------------------------
यादव और मुस्लिम मतदाताओं के दम पर प्रदेश में तीन बार सत्ता हथियाने  वाले मुलायम को इस बार लोहे के चने चवाने पड़ सकते क्योकि एक ओर कांग्रेस और बसपा ने मुस्लिम वोटों में सेंधमारी की है वहीँ डॉ अयूव अली की पीस पार्टी पूरी तरीके   से मुस्लिमो को अपने खेमे में खीचने के लिए आतुर है इसका खामियाजा मुलायम को उठाना पड़ सकता और उनकी हालत भी बिहार में लालू की तरह होने के आसार नजर आने लगे |
    डॉ अयूव की पीस पार्टी जिस तरह से इटावा में मुस्लिम मतदाताओं को अपनी ओर खीचने के लिए जमकर प्रचार तो कर ही रही है और तो और २४ मई की रैली के लिए रातों में भी मुस्लिमों में बैठकों का दोर शुरू हो गया है जिससे सपा खेमे में हडबडाहट साफ़ दिखने लगी है | इटावा में लगभग ५५ हजार मुस्लिम मतदाता है और डॉ अयूव की पीस पार्टी इन्हें अपने खेमे में लेन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है पीस पार्टी के महासचिव मोलाना सफतकतकी का कहना है कि हम लोग उन लोगों से तो मिल ही रहे हैं जो सपा से नाराज हैं | उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम मतदाताओं से और नेताओं से भी बात की गयी है जो जल्द  सामने आ जायेंगे उन्होंने कहा हम इस चुनावी रैली में अपनी ताकत और एकजुटता दिखने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगें जिसका जीता जगता साबुत २४ मई को सड़कों पर नजर आएगा |
      मैनपुरी में अभी हाल ही में कांग्रेस ने चुनावी रैली कर जहाँ मुलायम की परेशानी बढ़ा दी थीं वहीँ अब पीस पार्टी ने भी इटावा में  2४ मई को चुनावी रैली करने की घोषणा ने मुलायम को नई परेशनियों का सामना करना पड़ सकता हैं पीस पार्टी ने इटावा जनपद के ५५ हजार मुस्लिम मतदाताओं को अपनी ओर खीचने के लिए २४ मई को इटावा के नुमाईस मैदान में मुलायम के घर में घुस कर पाली देने की बात की है |

No comments:

Post a Comment