मेरे साथ हुए अत्याचार का दोषी विधायक
इटावा पति को आत्महत्या के लिये उकसाने के मामले मे जेल मे बंद बलात्कार की पीडित महिला सोनम की आज जेल से हुयी रिहाई के बाद सोनम ने लगाई गुहार कहा कि बी.एस.पी. विधायक शिवप्रसाद यादव ने ही उसे जेल भिजवाया और बलात्कार के आरोपी प्रिन्सीपल को बचाया विधायक से उसके परिवार को है जान का खतरा विधायक के दबाव के चलते थाने मे पुलिस ने उसकी एक न सुनी और भेज दिया जेल जबकि बलात्कार का आरोपी प्रिन्सीपल रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी खुलेआम घूम रहा है।
इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के लखना कस्बे मे सोनम के साथ 16 दिसम्बर 2010 को हुये बलात्कार के मामले मे पुलिस व्दारा बसपा विधायक शिव प्रसाद यादव के दबाव मे मुकदमा पंजीकृत न किये जाने और सोनम को ही धारा 306 मे पति की आत्महत्या के मामले मे अभियुक्त बनाये जाने के बाद जेल मे बंद सोनम और उसके भाइयों को अदालत से जमानत मिलने के बाद आज सुबह जेल से रिहा कर दिया गया । जेल से रिहा होने के बाद सोनम ने लगाई गुहार और कहा कि विधायक के दबाव मे ही उसके साथ अन्याय हुआ उसके साथ विधायक के प्रिन्सीपल विनोद अवस्थी ने बलात्कार किया और विधायक ने थाने पहुच कर उसकी एक न सुनी उल्टे उसी को जेल भिजवा दिया जबकि सोनम का कहना है कि वह निर्दोष है और विधायक से उसके परिवार को जान का खतरा है अगर उसके परिवार के साथ कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार विधायक ही होगा। पीडिता सोनम के साथ जेल में बंद उसके भाई अजय शर्मा जो कि सेना मे जवान है ने जेल से रिहा होते ही विधायक के दबाव मे पुलिस व्दारा काम करने की बात कहते हुये कहा कि वह सेना मे नोकरी जरूर करता है कहने को देश का रक्षक हूं लेकिन खाकी वर्दी ने उसकी एक न सुनी बलात्कार का आरोपी विनोद अवस्थी शुरू से यह धमकी दिया करता था कि वह विधायक के स्कूल मे प्रिन्सीपल है इसलिये उसका कोई कुछ नहीं बिगाड सकता।
जेल से रिहा होते ही बलात्कार की पीडित महिला सोनम व उसके फौजी भाई अजय ने ब.स.पा विधायक शिवप्रसाद यादव व्दारा बलात्कार के आरोपी प्रन्सीपल को बचाने मे पुलिस पर दबाव बनाने और सोनम की न सुनी जाने तथा विधायक के दबाव मे जेल भेजे जाने के मामले मे विधायक को एक बार फिर कटघरे मे खडा कर दिया है और न्यायालय व्दारा प्रिन्सीपल व विधायक के विरूध्द रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तार न किये जाना इस बात का संकेत है कि कहीं न कहीं पुलिस और सत्ता धारी विधायक के रसूख के चलते पीडित को ही जेल भेजा गया और बलात्कार के आरोपी प्रिन्सीपल को बचाया गया।
No comments:
Post a Comment