Thursday, January 27, 2011

 
बसपा के एक और विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
अमन  महेरे इटावा
उत्तर  प्रदेश की जनता बांदा में बसपा विधायक के मामले को अभी भूल भी नहीं पायी थी कि आज इटावा  में भरथना से  बसपा विधायक शिव प्रसाद  यादव और बकेबर पुलिस सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश सी जे एम् कोर्ट ने आज दे दिया है |
     जनपद के कस्वा लखना निवाशिनी सोनम शर्मा ने जो १५६/३ में अभियोग पंजीकृत कराने के लिए २४-०१-२०११ को प्रार्थना पत्र दिया था उस पर आज जनपद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद  इस मामले में विनोद अवस्थी प्राचार्य ज्ञान स्थली स्कुल भरथना को बलात्कार  , सोनम से ससुर ओमकार नाथ शर्मा , सोनम की ननद कुमारी सोनी को दहेज़ उत्पीडन  , बसपा विधायक शिव प्रसाद यादव और बकेवर पुलिस को मामले के असली तथ्यों को छिपाने और सोनम को झूठे मामले में फ़साने के मामले में उक्त लोगों को दोषी मानते हुए इन सब के  खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं |
      सोनम के वकील बाबू सिंह सेंगर ने बताया कि बसपा विधायक शिव प्रसाद यादव ने सोनम का मामला पंजीकृत होने से रुकवाया और सोनम के परिजनों के विरुद्ध उल्टा झूठा मामला दर्ज कराया तथा पुलिस द्वारा २१/१२/२०१० को गिरफ्तार करवाकर २३/१२/२०१० को षड्यंत्र करके जेल भिजवाने का आरोप था जिसे न्यायालय ने सही मानते हुए विधायक के विरुद्ध मामला दर्ज करने का आदेश दिया है | वहीँ सोनम के परिजनों का कहना है के सच देर से ही सही सामने तो आही जाता है |

No comments:

Post a Comment