मुलायम के गाँव सैफई में पहुंचा एच आई बी उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एच आई वी संक्रमण तेजी से फैल रहा है | प्रदेश में जहाँ १००० में से एक रोगी एच आई वी संक्रमित का आंकड़ा है वहीँ इटावा जनपद में १०० में एक रोगी एच आई वी संक्रमित है | जिसमे सपा मुखिया मुलायम सिंह का पैत्रिक गाँव सैफई भी सामिल है जिसमे १७ लोग इससे पीड़ित पाए गए हैं | जनपद में ५२८ लोगों की एच आई वी संक्रमित होने की पहचान हो चुकी है | प्रदेश में पांच जनपदों को ए श्रेणी मिली है जिसमे इटावा सामिल है | सबसे खास बात ये है कि जनपद में एच आई वी संक्रमण के जो रोगी मिले हैं उसमे ३६ बच्चे १४ वर्ष से कम आयु के पाए गए हैं |
जनपद में ९ काउंसलिंग एंड प्रशिक्षण सेंटर बनाए गए हैं | जिन पर अब तक एक लाख १३ हजार ९६९ व्यक्तियों को परामर्स दिया गया व ६८ हजार ३८४ लोगों कि जाँच कि गयी जिनमे ५२८ लोग एच आई वी पोजिटिव पाए गए हैं | जिसमे ३१७ पुरुष व २११ महिलाएं शामिल हैं जो लोग एच आई वी पोजिटिव पाए गए हैं उनमे २८२ व्यक्ति इटावा जनपद के मूल निवासी हैं जिनमे १३२ इटावा नगर ४८ जसबंतनगर २७ बसरेहर १८ महेवा २४ भरथना १७ सैफई १५ चकरनगर एवं १ ताखा ब्लाक का निवासी है | जिन लोगों को एच आई वी संक्रमित पाया गया है उन्हें अगर आयु वर्ग में बांटा जाये तो ४०८ लोग २५ से ६० वर्ष के हैं | १५ से २४ वर्ष के ८४ लोग एवं १४ वर्ष से कम आयु के ३६ बच्चे भी एच आई वी संक्रमित पाए गए हैं |
एच आई वी पीड़ित लोगो के संक्रमण का जो कारण सामने आया है उसमे सर्वाधिक असुरक्षित यौन संबंधों का होना प्रमुखता से सामने आया है | एच आई वी संक्रमित लोगो में ४३३ लोग विसमलिंगी , १० लोग समलेंगिक ,२९ लोग संक्रमित रक्त चढ़ाने से , २१ लोग संक्रमित सिरिंज के प्रयोग से व ३३ बच्चो को संक्रमित माता पिता से एवं ४ लोगों को अज्ञात कारणों से संक्रमित होना पाया गया है |
इस चालू वर्ष में दो माह का जो आंकड़ा है वह और भी हैरान करने वाला है चालू वर्ष के दो माह में २४७५ लोगों की जाँच आई सी टी सी पर हुयी जिसमे २१ लोगों को एच आई बी पोजिटिव पाया गया है | जिला क्षय रोग एवं जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ उदयवीर सिंह ने कहा की एच आई वी स्वयं में कोई बिमारी नहीं है बल्कि यह होने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता ख़त्म हो जाती है और कोई भी बिमारी होने पर वह लाइलाज बन जाती है |

No comments:
Post a Comment