इटावा ८ जुलाई -यूँ तो पूरा देश सैफई को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के नाम से जानता है और अब सैफई की एक नई पहचान समाज के सामने आना शुरू हो गयी है | इसका कारण अगर प्रबुद्ध लोगों की मानें तो दो हैं एक तो चुनावों में बूथ और मतपेटियां लूटने की आदत है | मायावती की सत्ता को बताते हैं और उनका कहना साफ़ है कि पाँच साल सत्ता से दूरी इन घटनाओं का मूल कारण है क्योकि सपा जब सत्ता में होती है तब ये जनता और अफसरों को लूटते हैं और अब ए टी एम् मशीन ही उठा लाये | चोरों की एक नई किस्म येसी भी है जो सिर्फ सैफई में ही पाई गयी है | पता नहीं कैसे?कैसे शातिर चोर पड़े हुये हैं जिनका कोई जबाव नहीं है। अभी तक तो ये एटीएम मशीनों को ही लूटते आये हैं। यह शायद अपनी तरह का पहला और अनूठा मामला है कि चोर पूरी एटीएम मशीन को ही उखाड़ कर करीब चार सौ किलोमीटर दूर जयपुर (राजस्थान) से सैफई ले आये। जानकारी के अनुसार गत 31 जुलाई की मध्यरात्रि राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर कोतवाली क्षेत्र से लूटे गयी आईसीआईसी बैक की एटीएम मशीन को आज पूरे एक सप्ताह के बाद सैफई हवाई पटटी के पास नहर से जयपुर से आई पुलिस ने गिरोह सरगना की निशानदेही पर बरामद कर लेने में सफलता तो जरूर प्राप्त कर ली लेकिन मशीन में मौजूद रही करीब दस लाख रूपये से ज्यादा रूपये वह फिर भी बरामद नही कर सकी, इस एटीएम मशीन मे घटना के समय 10.38 लाख रूपये रखे हुये थे। फलस्वरूप जयपुर पुलिस को खाली एटीएम लेकर ही लौटना पड़ा। राजस्थान मे पहली बार हुई एटीएम लूट की घटना ने जयपुर पुलिस प्रशासन की नीद हराम कर दी थी। जयपुर पुलिस टीम आज तड़के यहां पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ यादव नगर निवासी सुवोध यादव पुत्र इंदल सिंह ,सर्वेश कुमार पुत्र मोहर सिंह निवासी भावलपुर के साथ हरदोई जिले के रहने वाले संदिग्धो की घेराबंन्दी करके उन्हें हिरासत मे लिया फिर गिरोह के दो अन्य सरगनाओ की निशानदेही पर पुलिस बल सैफई हवाई पटटी निकट रूकुईया नहर पुल पहुंचा जहॉ कड़ी मशक्कत के बाद टीम को एटीएम मशीन पानी में पड़ी मिली, जिसे लेकर पुलिस टीम थाने पहुंची और फिर एटीएम मशीन व दो स्थानीय लोगो को साथ लेकर जयपुर के लिए रवाना हो जिनसे पूछताक्ष की जायेगी।
नीरज महेरे

No comments:
Post a Comment