Tuesday, April 5, 2011

 
                 
  पुलिस का राम राज्य / इटावा / नीरज  महेरे   
इटावा पुलिस नोटों के चक्कर मे इतना मस्त है कि वह ये भी भूल चुकी है कि थाने से लाने वाले कैदियों को हथकडी भी लगायी जाती है चौबिया थाने से न्यायालय लाये गये चार कैदियों को खुले हाथ बिना हथकडी के बेखोफ होकर लाये सिपाही इससे साफ होता है कि पैसे की खातिर उत्तर प्रदेश पुलिस कुछ भी करने को तैयार रहती है ।
        इटावा के चौबिया थाने से कप्तान सिंह,देवेश,राजवीर व दलवीर नाम के चार कैदियों को हेड कान्सटेबल श्री प्रकाश तथा होमगार्ड कमलेश कुमार जमानत के लिये न्यायालय लेकर आये 25 किलोमीटर दूर बसे इस थाने से लेकर न्यायालय तक खुले हाथ बिना हथकडी के इनको लाया गया जिससे साफ होता है कि पैसे की खातिर उत्तर प्रदेश पुलिस कुछ भी कर सकती है चार कैदियों पर एक सिपाही और एक होमगार्ड उसके बाद हथकडी भी नहीं पुलिस के इसी रामराज्य से आये दिन खूंखार अपराधी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो जाते है ।
       उत्तर प्रदेश पुलिस के हेड कान्सटेबल को जब यह भी नहीं मालूम कि कैदा को हथकडी लगानी भी है या नहीं तो यह कानून का पालन करते हुये कैसे लोगों की रक्षा करेगे तभी तो उत्तर प्रदेश मे अपराधियों का बोलबाला है और इटावा पुलिस तो जैसे राम राज्य की स्थापना करना चाहती हो तभी तो चार कैदियों को बिना हथकडी थाने से न्यायालय तक लेकर चले आये और उन्हे घर से आया खाना भी खिलवाते रहे जबकि पिछले दिनों ही इटावा का पुलिस स्टाफ एक खूंखार कैदी को मेरठ मे ऐश कराते हुये निलम्बित कर दिया गया था । इटावा पुलिस धन उगाही मे इतना मस्त है कि अब कैदियों को हथकडी लगाना ही बन्द कर दिया गया है जिससे साफ होता है कि पुलिस की नजरों मे राम राज्य की स्थापना हो गयी है ।मीडिया के पहुचने पर आनन फानन मे चारों को साथ लाये रस्सी से बांध दिया । 

No comments:

Post a Comment