उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसियेशन के उपाध्यक्ष सुबोध यादव ने मेरठ में डी आई जी द्वारा महिला रगरुटो से अश्लील डांस के मामले में डी आई जी को तत्काल निलंबित करने की मांग करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश की पुलिस को कानून का पाठ पढ़ाने वाले तानाशाह बृजलाल की नींद कब खुलेगी और अगर जल्द नहीं खुली तो अराजपत्रित पुलिस कर्मियों का सब्र टूट जायेगा |
एसोसियेशन के उपाध्यक्ष सुबोध यादव ने आज इटावा में बताया कि कई आई पी एस अधिकारी हम लोगों के संगठन के पदाधिकारियों का उत्पीडन कर रहे हैं इनमे मुख्य रूप से स्पेसल डी जी कानून व्यवस्था बृजलाल और डी जी रेलवे अरविन्द कुमार जैन हैं | श्री यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि इन्होने जल्द अपनी मानसिकता को नहीं बदला तो अराजपत्रित पुलिस कर्मियों का सब्र टूट जायेगा | उन्होंने कहा प्रदेश की कानून व्यवस्था में अहम् भूमिका निभाने वाले ४ लाख पुलिस कर्मीं अब उत्पीडन नहीं बर्दास्त करेंगे |
सुबोध यादव ने कहा कि मेरठ और बिजनोर की घटनाओं को स्पेसल डी जी कानून व्यवस्था बृजलाल जल्द संज्ञान लें | क्योकि दोनों घटनाओं ने उत्तर प्रदेश पुलिस को शर्मसार किया है | उन्होंने कहा अश्लील डांस देखने का सौक रखने वाले अफसर डांस पार्टियों में क्यों नहीं जाकर काम करते पुलिस को शर्मसार करने का उनको कोई हक़ नहीं है | अश्लील डांस देखने वाले ये पुलिस अफसर भूल जाते हैं कि इनके घरों में भी बेटियां और बहिनें हैं |
नीरज महेरे / इटावा / नई दुनिया
No comments:
Post a Comment