नीरज महेरे / इटावा
आज कानपुर जिला कारागार में जली नोटों के मामले में बंद संजीव अवस्थी से मिलने कोंग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा रीता बहुगुणा जोशी कानपुर जेल पहुचे यहाँ पर पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने जहा सी.यम.ओ. हत्या कांड में जहा प्रदेश सरकार को आढे-हांथो लिया वही अन्ना के नरेन्द्र मोदी पर दिए गए बयान पर भी नाराजगी जताई |
दिग्विजय ने कहा कि लखनऊ में हुए सी.यम.ओ.हत्या काण्ड में प्रदेश सरकार और माफियो के साथ मिलीभगत से कि गयी है|इस हत्या में सरकार के कुछ लोग भी मिले हुए है|वही दूसरी तरफ अन्ना के द्वारा नरेन्द्र मोदी कि तारीफ के मामले पर दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अन्ना के इस बयान पर कांग्रेस उनसे असहमत है क्योकि जिस वक़्त गुजरात में दंगे हो रहे रहे थे उस वक़्त नरेन्द्र मोदी अपने घर में बैठे आराम कर रहे थे वही अन्ना के वोटरों पर दिए गए बयान को भी गलत बताते हुए कहा कि वोटर शराब की बोतल और पैसो के लिए वोट नहीं डालता,यह भारत के वोटरों का अपमान है|
दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर अन्ना हजारे राजनीति में आने के लिए कांग्रेस से टिकट मागते है तो कांग्रेस इस पर विचार करेगी |

No comments:
Post a Comment