Thursday, April 28, 2011

 पत्रकारों पर शिक्षा मित्र के पति ने किया  हमला
    इटावा के  प्राथमिक विद्यालय अड्डा बरखेडा में तैनात  शिक्षा मित्र नीलम यादव की खबर बनाने गए चार पत्रकारों पर उसके पति ने उस   समय हमलाबोल दिया जब स्कूल में पहुंचे मिडिया कर्मियों ने ये खबर बनाली   के शिक्षा मित्र स्कूल से नदारत हैं और अटेंडेन्स रजिस्टर में उनकी उपस्थिति दर्ज  है मिडिया के स्कूल में आने की सूचना  हेडमास्टर ने  जब शिक्षा मित्र को दी तो वो अपने   पति और चार -पांच लोगों के साथ स्कूल में आ पहुची और उसके पति ने कैमरा चला रहे कैमरामैन पर हमला वोल दिया और उसकी पिटाई कर दी कैमरामैन को बचाने के लिए जब उन पत्रकारों ने बीच बचाव किया तो शिक्षा मित्र के पति ने उनको भी धक्का मुक्की की इसके बाद उन पत्रकारों ने थाना इकदिल में इस बदसलूकी की शिकायत की है | शिक्षा मित्र  नीलम यादव को जब इस बात की जानकारी हुयी तो उसने भी उन पत्रकारों के बिरुद्ध उक्त थाने में शिकायत की है | अब पुलिस दोनों शिकायती पत्रों की जाँच कर रही है |  
    मामले की जानकारी की गयी तो पता चला के इटावा के बेशिक शिक्षा अधिकारी मु० अल्ताफ ने अभी हाल ही में अपने अधिनस्त सभी  ए०बी०एस०ए० को एक पात्र जरी किया था के जिन शिक्षा मित्रो ने शिक्षा मित्र के पद पर रहते हुए उच्चा शिक्षा पायी है उनके विरुद्ध कारवाही की जाएगी | उक्त जानकारी के बाद ही ये चारों पत्रकार इस खबर पर गए थे | इसके बाद उन पत्रकारों ने जिलाधिकारी , मुख्य विकाश अधिकारी , एस एस पी , प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन को भी इस बात की शिकायत की है |
नीरज महेरे इटावा
     

         
         

No comments:

Post a Comment