नीरज महेरे / इटावा
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में मुलायम सिंह यादव के पैत्रिक गाँव सैफई में हर वर्ष के भांति होने वाले स्वर्गीय रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव इस बार १६ से २९ दिसंबर तक आयोजित होगा इस १४ दिनी महोत्सव के कार्यक्रमों को अन्तिम रूप दे दिया गया है | वहीँ इस बार मंचीय कार्यक्रमों की भव्यता तथा दर्शकों की भारी भीड़ को खींचने पर खासा जोर दिया गया है |
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पैत्रिक गाँव सैफई के येतिहासिक पंडाल को सजाने का कार्य सुरु हो गया है | स्वर्गीय रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव समिति के अध्यक्ष बदायूं से सांसद धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि समिति के मुख्य प्रबंधक सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार मंचीय कार्यक्रमों की भव्यता तथा दर्शकों की भारी भीड़ को खींचने पर खासा जोर देते हुए सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया है |
उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रमों में १६ दिसम्बर को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव इसका उदघाटन करेंगे और इसी दिन शाम को इंडियन आइडल रियल्टी शो के कलाकारों का कार्यक्रम होगा तथा १८ दिसम्बर को मास्टर चन्दगीराम स्टेडियम में अखिल भारतीय कुश्ती दंगल आयोजित होगा १९ दिसम्बर को पंडाल में कई जनपदों के स्कूली बच्चों की संस्कृतिक प्रतिस्पर्धा एक लाख रूपये की इनामी होगी २० दिसम्बर की रात मुंबई के फिल्म जगत के प्रसिद्ध देवी गीत गायक उमा लहरी और विशवास राय देवी जागरण का कार्यक्रम होगा २१ दिसम्बर की साम बृज नृत्यागना गीतांजलि शर्मा का रास नृत्यों का कार्यक्रम होगा और २३ व २६ दिसम्बर की रात लाफ्टर चेलेंज रियल्टी शो के नाम रहेगी | इसी क्रम में २४ की साम सैफई मेडिकल कालेज के छात्र रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे इसके अलावा २० व २१ को फाग गायन मुकाबला होगा और १८ दिसम्बर को प्रदेश भर के लोग गायकों का कार्यक्रम होगा और २९ दिसम्बर को मुंबई के फ़िल्मी कलाकारों के कार्यक्रम होगा और उसके बाद सैफई महोत्सब का समापन होगा |
No comments:
Post a Comment