भारत को चीन से है खतरा :मुलायम
नीरज महेरे इटावा भारत को चीन से खतरा है और चीन भारत पर हमला करने की तैयारी पूरी तैयारी कर चूका है और भारत की कोई तैयारी नहीं है चीन ने लद्दाख ,हिमाचल ,सिक्किम ,उत्तराखंड ,अरुणाचल की सीमा पर पहाड़ काटकर सड़कें बना ली हैं और अपनी सेना लगादी है और ये कहा है ये भारत का नहीं हमारा है | सपा चीफ मुलायम सिंह ने आज ये बात सैफई महोत्सब में आयोजित अखिल भारतीय दंगल के उदघाटन में कही | सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आज हमें आश्चर्य है पूरी दुनियां में आज भारत का कोई भी देश दोस्त नहीं है इसी बात का हमें दुःख है |
मुलायम सिंह ने कहा के भारत में कोई भी विदेश नीति नहीं है और केंद्र सरकार को सभी दलों से बातचीत करके एक विदेश नीति बनानीं चाहिए क्योकि ये देश का सबाल है | मुलायम सिंह ने कहा केंद्र सरकार तो घोटालों कि सरकार है २-जी हो कोमन वेल्थ गेम हों या फिर मुंबई की आदर्श सहकारी हो इनमे केबल घोटाले ही हैं | उन्होंने कहा के इन घोटालों पर प्रधानमंत्री का व्यान न आना और घोटालों से बचने के लिए ही ये लोग संसद नहीं चलने दे रहे हैं इसमें विपक्ष की कम और केंद्र सरकार की जिम्मेदारी ज्यादा है |
सपा मुखिया ने कहा कि भारत आज सभी खेलों में पीछे है क्योकि खिलाडियों के साथ पक्ष पात होता है और जो प्रतिभाशाली खिलाडी हैं उनको दरकिनार किया जाता है अगर ये न हो तो भारत के प्रतिभावान खिलाडी जिनको खेलने का मोका ही नहीं मिलाता है अगर ये न हो तो भारत के खिलाडी अपने देश का नाम ऊँचा कर सकते हैं | श्री यादव ने कहा खिलाडी उदार होता है भावनात्मक होता है देश की राजनीति में पहलवानों की अहम् भूमिका है उन्होंने कहा देश के कृषि मंत्री सरद पवार भी पहले पहलवान थे और देश के रक्षा मंत्री रहे चोहान भी पहलवान थे और में भी हूँ |
श्री यादव ने कहा पूरी दुनियां में वाही देश मजबूत होता है जिसका किसान मजबूत है यूरोप का किसान मजबूत है अमेरिका का किसान मजबूत है चीन भी मजबूत बनने की कोशिश कर रहा है लेकिन पूरी दुनियां में केवल भारत का किसान ही कमजोर है क्योकि आप कोई व्यापार करें सब में फ़ायदा होता है लेकिन भारत का किसान हमेसा घाटे में होता है इस पर केंद्र सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है |
No comments:
Post a Comment