Sunday, December 26, 2010

केन्द्र   सरकार को समर्थन एक टेक्नीकल समर्थन : सपा  
इटावा २६ दिसम्वर: कश्मीर को भारत का अंग न माननेवाले सपा नेता आजम खां ने सपा का बचाव करते हुए कहा कि सपा का दिल्ली की  केन्द्र   सरकार को समर्थन एक टेक्नीकल समर्थन है उन्होंने कहा मुसलमान देश की आबादी  का १/५ हिस्सा  हैं और  इसी  रेसियो के  आधार  पर देश की संसद में  मुसलमानों को   हिस्सा मिलना चाहिये  था जो न देकर कांग्रेस ने मुसलमानों के साथ जादती की है       इसके  किये हम दिल्ली मार्च करेगे और केंद्र सरकार से मांग करेंगे की वोट लेने के बाद सरकार में हमारी  नुमाइन्दगी न देना ये  मुसलमानों के साथ धोखा है |
     सपा नेता आजम खां कल बीती रात सैफई महोत्सव में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्बेलन में उदघाटन समारोह के बाद  ये बात कही उन्होंने कहा सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के बाद एक भी प्राइमरी स्कूल न खोलना ये मुसलमानों के साथ बड़ी बेईमानी है | उन्होंने कहा जबकि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में ये साफ कहा है कि आज मुसलमानों की आर्थिक  , सामाजिक और शैक्षिक  हालत बड़ी बत्तर है |
       उन्होंने कहा जबकि केंद्रीयमंत्री कपिल सिब्बल ने ये कहा है कि २०० से अधिक विश्व विद्यालय  येसे हैं  जिनके पास कोई जमीन नहीं है और फिर भी चल रहे हैं जबकि मोहम्मद अली विश्व विद्यालय के पास २५० एकड़   जमीन है और २६ हजार स्क्वायर कंसट्रकटिड एरिया है उसके बाबजूद भी उसे चलाने की इजाजद नहीं है |  उन्होंने कहा सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में कहा है २० हजार इंटर कालेज , विश्व विद्यालय भारत में खुलने चाहिये थे वो भी मुस्लिम क्षेत्रो में एक साल गुजर गया है इस कांग्रेस सरकार को और इस दोरान  एक भी प्राइमरी स्कूल मुस्लिम क्षेत्र में नहीं बनाया है उनको नोकरी नहीं दी है उनका सामाजिक स्तर नहीं बढाया गया है ये पोलिटिकल फ्रोड़ किया जा रहा है मुसलमानों के साथ कि वोट तो लेलिया और दिल्ली में सरकार बना ली और १/५ आवादी और कैबिनट में मंत्री एक वो भी कश्मीर से हो गया ११० करोड़ के भारत में क्या  १/५ का प्रतिनिधत्व यही  है | उन्होंने कहा एक गुलाम नमी आजाद देश भर के मुसलमानों का प्रतिनिधित्व इसे देश भर के मुसलमान मानने के लिए तैयार नहीं है |
    अमर सिंह को कभी दलाल और कभी सप्लायर बताने बाले आजम ने अमर सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा की वे हमारे साथी नहीं रहे बल्कि वो हमारे वोटों से तीन बार राज्य सभा के सांसद बनकर भगोड़े  साबित हुए हैं | उन्होंने कहा कि वे कभी कभी अपनी हैसियत से बढकर   बोलदेते हैं इसी लिए इस अंजाम तक पहुचे हैं | उन्होंने अमर सिंह को अपनी सलाह देते हुए कहा कि वे पहले अपना इलाज करावें बाकि सब बाद में करें | उन्होंने कहा कि जिस आजमगड़ के वो रहने वाले हैं अगर वे वहां से ग्राम प्रधान का चुनाव जीत कर आयें तो में उनको  राष्ट्रीय नेता मान लूँगा |  
                 

No comments:

Post a Comment