नीरज महेरे
सैफई में हुआ महोत्सव का शुभारम्भ
इटावा १६ दिसंबर (सैफई) सपा महासचिव रामगोपाल यादव आज सैफई में रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव के उदघाटन समारोह में कांग्रेस पर निशाना साधते हए कहा कि जो लोग ये कहते हैं के संसद न चलने से १५० करोड़ का नुकसान हुआ है वे ये न भूलें कि एक लाख ७० हजार करोड़ तो एक घोटाले में हैं और सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इससे भी ज्यादा है | वहीँ श्री यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार को दिल्ली से भी ज्यादा भ्रष्ट बताया और कहा यहाँ कि सरकार तो नये नये तरीके से भ्रष्टाचार कर रही है |
डॉ रामगोपाल यादव ने कहा कांग्रेस को ये भी याद रखना चाहिए कि एक लाख करोड़ का घोटाला तो कोमन वेल्थ गेम में ही है | उन्होंने कहा एक नहीं एसे कई मामले है उन्हीं में से एक आदर्श सहकारी समिति जो महाराष्ट्र में है जिसमे भी एक लाख करोड़ का घोटाला है | श्री यादव ने कहा दिल्ली की सरकार इतनी चालक है केबल २ जी स्पेट्रम मामले पर ही केवल छपे पद रहे है और इन छापों में भी कार्यवाही कहीं होती नहीं दिख रही है उन्होंने कहा कांग्रेस छपे इसलिए मरवा रही है ताकि मुलायम सिंह यादव कहीं कोमन वेल्थ और आदर्श सहकारी घोटाले की बात न करने लगें | सपा महासचिव ने कहा के जब तक एकमत संसद नहीं चलेगी तब तक कांग्रेस के सैकड़ों नेताओं और मंत्रियों के यहाँ छपे पड़ेगे और इन सब को जेल जाना पड़ेगा |
उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा के यहाँ की सरकार तो भ्रष्टाचार के येसे येसे नये नये तरीके ईजात किये गये जिसकी किसीने कभी कल्पना भी नहीं की होगी और जिलापंचायत चुनावो में तो कई जिलो के जिलाधिकारियों को ये कहा गया है कि अगर हमारा प्रत्यासी नहीं जीता तो तुमको हटा देंगे को दर्जनों जगहों पर तो जबरन चुनावों को निर्विरोध कर्वालिया गया |
सैफई में रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव के उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि मुलायम सिंह यादव की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारम्भ सपा महासचिव डॉ रामगोपाल यादव ने किया और शांति का प्रतीक कहे जाने वाले सफ़ेद कबूतर भी उडाये और सैफई ब्लाक में बनी हनुमान जी की मूर्ति का भी पूजन किया | वहीँ बृज से पधारे कलाकारों ने मंच से बृज की होली का कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा स्थानीय स्कूली बच्चो ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये और मुलायम के साथ फूलों की होली खेली |

No comments:
Post a Comment